Health Affirmations। Affirmations for health in Hindi
Health Affirmations। Affirmations for health in Hindi
![Health Affirmations](https://www.lifemsgs.com/wp-content/uploads/2021/08/woman-2592247_1280-min.jpg)
Introduction :
दोस्तों क्या आप जानते हैं की हमारी सोच ही हमारे जीवन की रचना करती है। जिस तरह से हम सोचते हैं उसी तरह हमारी जिंदगी आकार लेने लगती है। ये सब इसीलिए बताया जा रहा है की जब हम हमारी सेहत के लिए नेगेटिव सोचते हैं या फिर हमारे मन में हर बार ये डर रहता है की कोई बीमारी हमारे शरीर में प्रवेश करेगी तो इस तरह के विचार हमारे subconscious mind में feed हो जाते हैं और आप बिलकुल उसी बीमारी से पीड़ित हो जाते हैं जिस बीमारी से आप डरते थे। इसीलिए यहाँ पर आप सब के लिए Health Affirmations दी गयी हैं जिनको आप रोज सुबह दोहराएंगे तो आपमें आपकी सेहत के प्रति सकारात्मकता उत्पन्न हो जायेगी, बिमारियों के डर मन से निकल जाएंगे। तो चलिये जानते हैं Health Affirmations का मतलब और कुछ Health affirmations .
How it works ? :
सबसे पहले ये जानना जरुरी है की ये Affirmations कैसे काम करते हैं। ये affirmations हमारे subconscious mind को ये दर्शाते हैं की हमारा शरीर स्वस्थ है। मेरा तो ये मानना है की daily exercise से भी ज्यादा health affirmations जरुरी हैं क्योंकि जितनी भी बीमारियाँ हैं वो सबसे पहले मन में उत्पन्न होती हैं और फिर शरीर पर कब्ज़ा कर लेती हैं इसीलिए शरीर से ज्यादा मन की तंदुरुस्ती पर ज्यादा ध्यान देना जरुरी है। शरीर को स्वस्थ रखना है तो पहले मन को स्वस्थ रखना आवश्यक है।
Health Affirmations हमारे मन में health के प्रति सकारात्मकता बढ़ाते हैं और बिमारियों के डर को निकाल देते हैं। शब्दों में बहुत बड़ी शक्ति होती है। जिन शब्दों या वाक्यों को पूरी ऊर्जा के साथ अगर दोहाराया जाये वो शब्द हक़ीक़त बन जाते हैं।
आप अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन चाहते हैं तो सबसे पहले आपका मन मजबूत होना जरुरी है क्योंकि जैसा आप सोचते हैं वैसे ही आप बनते हैं। सब कुछ सोच पर ही निर्भर करता है। आप खुश हैं या दुखी, स्वस्थ हैं या बीमार, अमीर हैं या गरीब ये सब कुछ आपकी सोच ही determine करती है चाहे आप इसे माने या ना माने !
अरुणिमा सिन्हा को जब डॉक्टरों द्वारा बताया गया की वो अब चल नहीं पाएगी तो उसी क्षण उसने ये निश्चय कर लिया की मैं तो चलकर दिखाउंगी ! उस समय अगर उसने डॉक्टरों की बात को सच माना होता तो आज एवेरेस्ट पर हमारा तिरंगा नहीं लहरा होता ! सोचने की बात ये हैं की एक बार मन ने ठान ली तो हम किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं और जब मन ने ही हार मान ली तो रास्ते में बाधाएं ही बाधाएं दिखेंगी।
कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से ठीक हुए मरीजों से जब उनके अनुभव पूछे जाते है तब वो सिर्फ एक ही बात कहते हैं की उनकी सकारात्मकता और strong mind की वजह से ही वे ठीक हुए। किसी भी बीमारी से सम्बंधित नकारात्मक विचारों को मन से निकालने से आप हर एक बीमारी से मुक्त जीवन जी सकते है क्योंकि हमारा मन जिस बात को मानता है वही बाहरी दुनिया बन जाती है। इसीलिए तो कहा जाता है की Change your thoughts, change your life.
![Health Affirmations](https://www.lifemsgs.com/wp-content/uploads/2021/08/woman-3053489_1280-min.jpg)
जो विचार हम बार बार अपने subconscious mind में भरते हैं उन्ही विचारों पर हमारे अंतर्मन का काम शुरू होता है फिर चाहे वो विचार सकारात्मक हो या नकारात्मक ! हमारे subconscious mind में इतनी ताकत है की वो बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक कर सकता है और किसी बीमारी को शरीर में प्रवेश भी दे सकता है। अब हमारे हाथ में है की बीमारी को शरीर में प्रवेश देना है या शरीर से निकाल फेंकना है !
हमारे विचारों और भावनाओं का सीधा परिणाम हमारे शरीर पर होता है। अगर हमारे विचार सकारात्मक होंगे, मन स्वस्थ होगा तो ही हमारा शरीर भी बिलकुल स्वस्थ रहेगा। और जब शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जो भी सकारात्मक विचार हम करते हैं उन्ही को Health Affirmations कह सकते हैं।
आप सब प्लेसिबो इफ़ेक्ट तो जानते ही हैं। इसे विश्वास के आधार पर की जानेवाली चिकित्सा पद्धती भी कहा जाता है। मतलब इस चिकित्सा में मरीज को सिर्फ शक्कर को गोलियाँ दी जाती है और इसे इस भ्रम में रखा जाता है की उसे दवाई दी गयी है। और आश्चर्य की बात ये है की बिना दवाई के मरीज ठीक होते हैं। इस चिकित्सा पद्धती से हम हमारे मन की शक्ति का अंदाजा लगा सकते हैं।
Importance of health and health affirmations :
अगर मुझे कोई पूछे की इस दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण चीज कौनसी है तो मेरा जवाब होगा, ‘मेरा शरीर’। आपके पास सब कुछ है लेकिन आप बार बार सेहत की खराबी से परेशान है तो आप उन सारी चीजों का उपभोग नहीं ले सकते जो आपके पास हैं। सब कुछ होने के बाद भी आप ख़ुशी से रह नहीं सकते क्योंकि कही ना कही हमारी सेहत से ही जीवन की सारी चीजें जुडी हैं। हमें हमारे शरीर के रूप में ईश्वर ने करोड़ों रुपयों की दौलत दी है और हम उसे नजरअंदाज करते हैं और सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। लेकिन अगर आप स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो आपको आपकी सेहत का ध्यान रखना होगा।
एक कहानी है जो हमारी आँखे खोल सकती है। एक बुजुर्ग आदमी का अंगूठा खेत में काम करते वक़्त टूट गया। उसे जल्द ही हॉस्पिटल ले जाया गया। हॉस्पिटल में उस ऑपरेशन के लिए २ लाख रुपये खर्चा आएगा ऐसा बताया गया। ये बात सुनकर वो आदमी रोने लगा। घरवालों को आश्चर्य हुआ की पैसों का इंतजाम तो हुआ है फिर ये क्यों रो रहे हैं ? उस आदमी से पूछा गया की आप क्यों रो रहे हैं ? तो उन्होंने जो बात कही वो सचमुच आँखे खोल देनेवाली थी। उसने कहा की ‘बचपन से लेकर आज तक मैं इस कीमती शरीर से अनजान था। आज मुझे एहसास हुआ की ईश्वर ने मुझे इस शरीर के रूप में कितना बड़ा वरदान दिया है और मैं जिंदगीभर रोता रहा और खुद को बदनसीब कहता रहा लेकिन आज मुझे पता चला की मैं कितना अमीर हूँ।
हमारा शरीर ये ईश्वर से मिला वरदान है और इस शरीर का ख्याल रखना हमारा अहम् कर्तव्य है। और ये कर्तव्य हमें पूरी ईमानदारी से निभाना है।
Health Affirmations :
![Health Affirmations](https://www.lifemsgs.com/wp-content/uploads/2021/08/yoga-3991323_1280-min.jpg)
मैं खुद से बहुत प्यार करता/करती हूँ।
मैं स्वस्थ हूँ।
मैं बेहतरीन स्वास्थ्य का हररोज आनंद लेता/लेती हूँ।
दिन प्रतिदिन मेरा स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है।
मैं ऊर्जावान और तेजस्वी हूँ।
मेरे अंदर सकारात्मक शक्ति है जो मुझे स्वस्थ रहने में मदद करती है।
मेरे स्वस्थ शरीर के लिए मैं ईश्वर का आभारी हूँ।
मैं ऊर्जा का भण्डार हूँ।
मेरा अवचेतन मन स्वयं एक चमत्कार है, वो मुझे स्वस्थ रखता है।
मेरे अवचेतन मन में मुझे स्वस्थ रखने की अद्भुत क्षमता है।
मेरी lifestyle healthy है और मुझसे सब लोग प्रेरित हो रहे हैं।
मैं ऐसे लोगों के संपर्क में रहता/रहती हूँ जो मुझे स्वस्थ रहने की प्रेरणा देते हैं।
मैं स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर जीवन जीता/जीती हूँ।
हर एक दिन मेरे जीवन में स्वास्थ्य और खुशियाँ लेकर आता है।
मैं अपने अवचेतन मन की शक्तियों पर विश्वास रखता/रखती हूँ।
मेरा अवचेतन मन इन सारी ब्रह्माण्ड की शक्तियों से जुड़ा है और इस ब्रह्माण्ड की मुझपर असीम कृपा है।
मैं ब्रह्माण्ड का ही अंश हूँ और ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियाँ मुझमें मौजूद हैं।
किसी भी बीमारी पर काबू पाना मेरे लिए आसान है।
मेरा मन स्वस्थता के विचारों से भरा है।
इस ब्रह्माण्ड ने और ईश्वर ने मुझे अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दिया है।
दोस्तों आप सब अपनी सेहत का ख्याल जरूर रखेंगे और इसके लिए सबसे पहले आपका मन सेहतमंद होना जरुरी है इसीलिए आपको ये health affirmations रोज बोलने हैं, उनको feel करना है और इसके साथ साथ healthy food लेना है और exercise भी करनी है।
ये आर्टिकल ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिये ताकि हम सब एक सेहत भरी जिंदगी जी सकें।
Thanks for reading : Health Affirmations। Affirmations for health in Hindi.
Yes,this is so important thing in our life.god bless you.thanks a lot .we are so proud of you for this article.. YOU ARE SO GENIOUS